बायर फार्मराइज ऐप इंस्टॉल करें
कृषि विशेषज्ञ समाधानों के लिए!
नियम एवं शर्तें
उपयोग और लाभ का त्याग
इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी विवरण, दस्तावेज़ और चित्र बायर की एकमात्र संपत्ति हैं। इनके उपयोग की अनुमति इस शर्त पर दी जाती है कि सभी प्रतियों पर संबंधित कॉपीराइट (सामग्री का अधिकार) चिह्न प्रदर्शित हो, इन विवरणों का उपयोग केवल व्यक्तिगत उद्देश्यों के लिए किया जाए, इनका व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग न किया जाए, इनमें किसी भी प्रकार का बदलाव न किया जाए और वेबसाइट से प्राप्त सभी चित्रों का उपयोग केवल संबंधित पाठ के साथ ही किया जाए।
ब्रांड का नाम/चिह्न (ट्रेडमार्क) और सामग्री का अधिकार (कॉपीराइट)
इस वेबसाइट पर मौजूद सभी ट्रेडमार्क (ब्रांड का नाम/चिह्न) बायर की संपत्ति हैं, जब तक कि अलग से न बताया गया हो या वे किसी तीसरे पक्ष के अधिकार न हों, और इन ट्रेडमार्क (ब्रांड का नाम/चिह्न) या अन्य सामग्री का बिना अनुमति उपयोग करना सख्त मना है तथा यह कॉपीराइट (सामग्री का अधिकार), ट्रेडमार्क (ब्रांड का नाम/चिह्न) या अन्य औद्योगिक अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा।
सीमित दायित्व
बायर ने इस वेबसाइट पर दी गई विस्तृत जानकारी को आंतरिक और बाहरी स्रोतों से, अपने सर्वोत्तम ज्ञान और विश्वास के अनुसार, पेशेवर सतर्कता का उपयोग करते हुए संकलित किया है। हम इस जानकारी को निरंतर विस्तारित और अद्यतन करने का प्रयास करते हैं। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल बायर और उसके उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत करने के उद्देश्य से है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी की पूर्णता या सटीकता के लिए कोई भी दावा या वारंटी, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, नहीं दी जाती है। कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी प्रकाशन के दिन सटीक होने के बावजूद, अब अद्यतन नहीं हो सकती है। इसलिए हम अनुशंसा करते हैं कि आप इस वेबसाइट से प्राप्त किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले उसकी जांच कर लें। इस वेबसाइट पर दी गई सलाह आपको हमारी नवीनतम सलाह - विशेष रूप से हमारे सुरक्षा डेटाशीट और तकनीकी विनिर्देशों - और हमारे उत्पादों की उपयुक्तता की स्वयं जांच करने से मुक्त नहीं करती है, ताकि आप इच्छित प्रक्रियाओं और उद्देश्यों के लिए उनकी उपयुक्तता सुनिश्चित कर सकें। यदि आपको हमारे उत्पादों या सेवाओं के संबंध में किसी सलाह या निर्देश की आवश्यकता हो, तो कृप्या हमसे सीधे संपर्क करें। इस वेबसाइट के उपयोगकर्ता घोषणा करते हैं कि वे अपने जोखिम पर वेबसाइट और उसकी सामग्री तक पहुँचने के लिए सहमत हैं। न तो बायर और न ही इस वेबसाइट के लेखन, उत्पादन या प्रसारण में शामिल कोई भी तीसरा पक्ष इस वेबसाइट तक पहुँचने या न पहुँचने, या इस वेबसाइट के उपयोग या उपयोग न कर पाने, या इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर भरोसा करने के परिणामस्वरूप होने वाली किसी भी क्षति या चोट के लिए उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।
तृतीय-पक्ष (अन्य कंपनियों/बाहरी) विक्रेताओं की वेबसाइटें के लिंक
यह वेबसाइट अन्य (तृतीय-पक्ष) वेबसाइटों के लिंक/संदर्भ शामिल हैं। ऐसे लिंक प्रदान करके, बायर उनकी सामग्री को अपनी स्वीकृति नहीं देता है। बायर ऐसी वेबसाइटों की उपलब्धता या सामग्री के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है और न ही ऐसी सामग्री के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति या चोट के लिए उत्तरदायी है। बायर इस बात की कोई गारंटी नहीं देता है कि लिंक किए गए पृष्ठ लगातार गुणवत्तापूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। अन्य वेबसाइटों के लिंक वेबसाइट उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए ही प्रदान किए गए हैं। उपयोगकर्ता ऐसी वेबसाइटों का उपयोग अपने जोखिम पर करते हैं। इन लिंक का होना आपको केवल उन्हीं पेजों/पृष्ठों तक सीमित नहीं करता।
आपके द्वारा दी गई जानकारी
इस वेबसाइट का उपयोग करने वाला व्यक्ति, बायर को भेजी गई जानकारी की सामग्री और उसकी सही‑गलत होने की पूरी जिम्मेदारी खुद लेता है। साथ ही, यह भी उसकी जिम्मेदारी है कि उस जानकारी से किसी तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन न हो। उपयोगकर्ता सहमति देता है कि बायर इस जानकारी को अपने पास सुरक्षित रख सकता है और सांख्यिकीय विश्लेषण या अन्य व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग कर सकता है, जब तक कि इसमें व्यक्तिगत जानकारी (जो सामान्य डेटा/जानकारी से अधिक हो) शामिल न हो। विशेष रूप से, बायर को यह अधिकार होगा कि वह इन संदेशों में दी गई जानकारी—जैसे विचार, आविष्कार, डिज़ाइन, तकनीक और विशेषज्ञता—का उपयोग किसी भी उद्देश्य के लिए कर सके, जैसे उत्पाद या सेवाओं का विकास, निर्माण या विपणन। बायर इस जानकारी को पुन: उपयोग कर सकता है और बिना किसी सीमा के तीसरे पक्ष के साथ भी साझा कर सकता है।
अंतरराष्ट्रीय उपयोगकर्ता
इस वेबसाइट की जाँच, संचालन और अद्यतन भारत में बायर द्वारा किया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय उपयोग के लिए भी है। हालांकि, बायर इस बात की कोई गारंटी नहीं देता कि इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी अन्य स्थानों पर भी सही होगी, और विशेष रूप से, उत्पाद और सेवाएं समान स्वरूप, समान आकार या समान शर्तों पर उपलब्ध होंगी। यदि आप किसी अन्य स्थान से इस वेबसाइट को खोलते हैं या वहां से सामग्री डाउनलोड करते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि उस स्थान पर लागू स्थानीय कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करना आपकी स्वयं की जिम्मेदारी है।
इस वेबसाइट पर उल्लिखित उत्पाद देश के अनुसार अलग-अलग पैकेजिंग, अलग-अलग आकार या अलग-अलग अक्षरों या चिह्नों के साथ आ सकते हैं।
अमेरिका में व्यवसाय बायर कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित किया जाता है। अमेरिका में ग्राहकों से अनुरोध है कि वे संबंधित संस्था से संपर्क करें।
बायर उत्पादों की बिक्री
हमारे उत्पादों की बिक्री हमारे वर्तमान सामान्य बिक्री और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार की जाती है।
लॉग इन वाली साइट: पहुँच अधिकार (लॉग इन करने पर ही साइट खोलने की अनुमति)
कृप्या ध्यान दें कि आपको अपनी लॉग इन/पहुँच की जानकारी को किसी भी अनधिकृत व्यक्ति (तीसरा-पक्ष) से सुरक्षित रखना जरूरी है और यह सुनिश्चित करना है कि बिना आपकी अनुमति के कोई और इसका उपयोग न कर सके। यदि आपको पता चलता है कि बायर वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी जानकारी की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है, या यदि अनधिकृत व्यक्तियों ने आपके पहुँच अधिकार प्राप्त कर लिए हैं, या यदि आपको ऐसे संकेत मिलते हैं कि इस प्रकार की पहुँच संभव हो सकती है, तो आपको तुरंत बायर को सूचित करें।
लागू कानून
इस वेबसाइट या इसके उपयोग से जुड़ा कोई भी कानूनी दावा या मुकदमा भारत के कानूनों के अनुसार माना जाएगा। हालांकि, इसमें अंतरराष्ट्रीय निजी कानून, 1 जुलाई 1964 का हेग कन्वेंशन/समझौता (सामान की अंतरराष्ट्रीय बिक्री कानून) और 11 अप्रैल 1980 के संयुक्त राष्ट्र बिक्री कन्वेंशन/समझौता शामिल नहीं होंगे।
भविष्य से जुड़े बयान
इस वेबसाइट में भविष्य से जुड़े बयान दिए हो सकते हैं, जो बायर प्रबंधन के मौजूदा अनुमान और पूर्वानुमानों पर आधारित हैं। कई ज्ञात और अज्ञात जोखिम, अनिश्चितताएं और अन्य कारणों की वजह से कंपनी के वास्तविक भविष्य के परिणाम, वित्तीय स्थिति, विकास या प्रदर्शन यहाँ दिए गए अनुमानों से अलग हो सकते हैं। ये कारण बायर की सार्वजनिक रिपोर्ट्स में बताए गए हैं, जो बायर की वेबसाइट http://www.bayer.in/ पर उपलब्ध हैं। कंपनी इन भविष्य से जुड़े बयानों को अद्यतन करने या उन्हें भविष्य की घटनाओं या बदलावों के अनुसार बदलने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है।