बायर फार्मराइज ऐप इंस्टॉल करें
कृषि विशेषज्ञ समाधानों के लिए!

मटर को इसकी कोमल, हरी फल्लियो के लिए जिसे सब्जी के रूप में और इसकी परिपक्व सूखी फली, को एक दाल के रूप में उपयोग किया जाता है। यह अत्यधिक पौष्टिक होती हैं जिसमे 7.2 ग्राम प्रोटीन, 15.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 मिग्रा विटामिन सी, 139 मिग्रा फॉस्फोरस और प्रति 100 ग्राम विभिन्न खनिज प्रदान होते हैं। रबी के मौसम में दाल की फसल के रूप में मटर की खेती 2020-21 में 8.8 लाख टन वार्षिक उत्पादन के साथ 15.8 लाख एकड़ में की गई थी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और ओडिशा मटर की खेती के लिए मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
माहू और जैसिड्स जैसे रस चूसक कीटों से बचाव के लिए बीजों को गाउचो कीटनाशक से उपचारित करें। इसके लिए 100 किलोग्राम बीज पर 0.3 मिलीलीटर गाउचो का उपयोग करें।


प्रारंभिक किस्मों को उठी हुई क्यारी या समतल खेत में 30 x 5-10 सेमी की दूरी पर 2.5 से 5.0 सेमी की गहराई में हाथो से फैला कर या मशीन से लगाया जाता है, इसलिए 40-50 किग्रा/एकड़ बीज की आवश्यकता होती है। इसके विपरीत,मौसम के मध्य और बाद की किस्मों के लिए बुवाई की दुरी 45 x 10 सेमी रखना बेहतर होता है। जब बुवाई देरी से की गई हो तो बीज उठी हुई क्यारी के किनारों के साथ लगाया जाता है जो 120-150 सेमी चौड़े होते हैं, इसलिए 30-36 किग्रा/एकड़ बीज की आवश्यकता होती है। बुवाई के पहले बीज को रात भर पानी या जीए3 (10 पीपीएम) के घोल में भिगो कर रखने से अंकुरण दर बढ़ सकती है। उत्तर भारत में मटर की बुवाई आम तौर पर अक्टूबर की शुरुआत से नवंबर के मध्य तक की जाती है। 4 दिसंबर के बाद बुवाई से उपज में उल्लेखनीय कमी आती है, जबकि सितंबर में बुवाई करने से फसल में विल्ट रोग की समस्या अधिक होती है।


मटर, अन्य फलियों वाली फसल की तरह, सूखे और अधिक सिंचाई दोनों के प्रति संवेदनशील होती हैं। फूल, फल और अनाज भरने की अवधि महत्वपूर्ण चरण हैं, जिनके लिए सावधानीपूर्वक वातावरण परिस्तिथि के अनुसार सिंचाई की आवश्यकता होती है।


मटर के शुरुआती विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 22 किग्रा यूरिया पर्याप्त होता है। फॉस्फेटिक उर्वरक नाइट्रोजन स्थिरीकरण और गाँठ विकास को बढ़ावा देकर उपज और गुणवत्ता को बढ़ाते हैं। पोटेशियम उर्वरक पौधों की नाइट्रोजन स्थिरीकरण क्षमता और समग्र उपज में भी सुधार करते हैं। बुवाई के समय 10 टन गोबर खाद के साथ, प्रति एकड़ 22 किग्रा यूरिया, 177 किग्रा एसएसपी और 33 किग्रा एमओपी उपयोग करने की सिफारिश की जाती है, अम्लीय मिट्टी में राइजोबियम से उपचारित बीजों को 1.5 किग्रा बारीक पिसे हुए चूने से उपचारित करना चाहिए।

.jpg&w=1080&q=75)
यह सुनिश्चित करने के लिए कि मटर की फसल बुआई के बाद पहले 40-50 दिनों तक खरपतवार मुक्त रहे, अंकुरण के तीन और छह सप्ताह बाद हाथ से निराई-गुड़ाई करनी चाहिए। रासायनिक खरपतवार नियंत्रण के लिए, पेंडिमेथालिन 30 ईसी को 0.75-1 किग्रा प्रति एकड़/हेक्टेयर की दर से अंकुरण के उद्भव पूर्व लागू किया जा सकता है। अंकुरण के बाद नियंत्रण के लिए, मेट्रिब्यूज़िन 70% डब्लूपी 0.25 किग्रा प्रति एकड़/हेक्टेयर की दर से बुआई के 15-20 दिन बाद, 400-600 लीटर पानी में मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।


• जल्दी रोपण से बचें. • मल्चिंग के लिए चावल के भूसे का उपयोग करें। • पौधों की बेहतर वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त नाइट्रोजन और पोटेशियम वाले उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें।


• नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करें। • कीटों के लिए खेत की नियमित निगरानी करें और खेत के चारों ओर सरसों जैसी अवरोधक फसलें लगाने पर विचार करें। • कीटों की आबादी कम करने में मदद के लिए मक्का, ज्वार या बाजरा जैसी ऊँची सीमा वाली फसलें उगाएँ। दलहनी फसलों में माहू के बेहतर नियंत्रण के लिए सोलोमन का छिड़काव करें। उपयोग करने से पहले, कृपया विभिन्न फसलों में उचित उपयोग के लिए उत्पाद लेबल की जाँच करें।

.jpg&w=1080&q=75)
• दाग धब्बे वाली संक्रमित पत्तियों को हटा दें, और खेत से दूर ले जाकर उसका निपटान करें। • वयस्क कीटो/मक्खियों को पकड़ने के लिए पीले चिपचिपे जाल या कार्ड का प्रयोग करें।


किसानों के अनुभव के अनुसार, फली छेदक के बेहतर नियंत्रण के लिए वायेगो का उपयोग करें। उपयोग करने से पहले, कृपया विभिन्न फसलों में उचित उपयोग के लिए उत्पाद लेबल की जाँच करें।


पाउडरी फफूंद/मृदुरोमिल रोग/चुणीॅ फफूंदी: प्रतिरोधी किस्में लगाएं जैसे शिखर और अर्पण, जिन्हें हाल ही में ICAR-IIPR द्वारा विशेष रूप से पूर्वोत्तर मैदानी क्षेत्र (NEPZ) के लिए विकसित किया गया है। ये किस्में अधिक उपज देने वाली, रोग प्रतिरोधक और सिंचित व असिंचित दोनों परिस्थितियों में अनुकूल हैं। कटाई के तुरंत बाद संक्रमित मटर की ठूंठ को जला दें, ताकि रोग का प्रसार न हो। पिछले मौसम की ठूंठ के पास मटर की फसल न लगाएं, क्योंकि इससे रोग दोबारा फैल सकता है। स्वतः उग आई मटर की पौध को खेत से हटा दें, क्योंकि ये रोग वाहक बन सकती हैं। मटर रस्ट: कटाई के बाद सभी रोगग्रस्त पौधों के अवशेष हटा दें। हर साल फसल बदलें और दालों के बजाय दूसरी तरह की फसलें लगाएं। मिश्रित फसल प्रणाली पर विचार करें। एस्कोकाइटा ब्लाइट : हवा से फैलने वाले रोगाणुओं से बचाव के लिए ऊँची फसलें किनारे पर लगाएं। पाउडरी फफूंद/मृदुरोमिल रोग/चुणीॅ फफूंदी मटर की फसल में उपज की हानि कर सकता है। इसका प्रबंधन फफूंदनाशी दवाओं जैसे नेटिवो के छिड़काव से किया जा सकता है, जिसके बाद लूना एक्सपीरियंस का उपयोग करें। उपयोग करने से पहले, कृपया विभिन्न फसलों में उचित उपयोग के लिए उत्पाद लेबल की जाँच करें। झुलसा रोग: • फसल चक्र अपनाएँ। • अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में जल्दी बुआई से बचें।


ताजा बाजार उद्देश्यों के लिए, मटर की कटाई तब की जानी चाहिए जब वे अच्छी तरह से भरे हों और गहरे हरे रंग से हल्के हरे रंग में बदल जाए। आमतौर पर, 10 दिनों के अंतराल पर 3-4 कटाई की जा सकती है। भंडारण के लिए मटर के खेत को पूरी तरह से पकने पर कटाई की जाना चाहिए और धूप में पर्याप्त रूप से सुखाने के बाद दाने अलग करना चाहिए, डिब्बे में सुरक्षित भंडारण के लिए नमी की मात्रा को 9-10% तक कम करने के लिए साफ बीजों को 3-4 दिनों के लिए धूप में सुखाया जाना चाहिए। ब्रुकिड्स (भृंग) और अन्य भंडारण कीटों की रोकथाम के लिए, मानसून से पहले और उसके बाद भंडारण क्षेत्र को ठीक से धुप दिखाने की सलाह दी जाती है। छोटी मात्रा के भंडारण के लिए, खाद्य या गैर-खाद्य वनस्पति तेलों के साथ और (जैसे नरम पत्थर, चूने या राख) में मिलाकर या 1-2% की दर से नीम के पत्ते के पाउडर का उपयोग करके कुछ सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है।


इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, हमें आशा है कि आपने लेख पसंद करने के 👍 लिए आइकन पर क्लिक किया है और इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा किया है!